स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का चेतावनी धरना, बिजली बिल को बताया जनविरोधी
महाराजगंज।स्मार्ट मीटर लगाए जाने और बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिजली विभाग कार्यालय पर चेतावनी धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को गरीब और मध्यम वर्ग के हितों के खिलाफ बताया।धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। पहले से ही महंगाई से परेशान जनता पर बढ़ते बिजली बिल अन्यायपूर्ण हैं, जिसे पार्टी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी।कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। आवश्यकता पड़ी तो यह संघर्ष सड़क से लेकर संसद तक ले जाया जाएगा।धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।