logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमीनी विवादों के निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित

जमीनी विवादों के निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित, थाना महाराजपुर, जुझारनगर एवं प्रकाशबम्होरी में पुलिस व राजस्व दल द्वारा संयुक्त रूप से सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

क्षेत्र में जमीनी विवादों की शिकायतों के त्वरित निपटारे हेतु जिला छतरपुर कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशानुसार छतरपुर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा जमीनी विवादों के समाधान हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में अनुभाग खजुराहो अंतर्गत थाना महाराजपुर एवं अनुभाग लवकुश नगर अंतर्गत थाना जुझारनगर एवं प्रकाशबम्होरी में शिविर का आयोजन किया गया। थाना महाराजपुर में तहसीलदार एल पी अहिरवार थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक डीके सिंह, थाना जुझार नगर में तहसीलदार श्री शारदा प्रसाद सोनी, थाना प्रभारी जुझार नगर उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, थाना प्रकाश बमोरी में तहसीलदार एवं थाना प्रभारी प्रकाश बमोरी उपनिरीक्षक सुमित सुमन एवं क्षेत्र के विभिन्न हल्का पटवारी, सरपंच उपस्थित रहे।
शिविर में ग्रामीणों ने पहुँचकर अपनी भूमि संबंधी शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस एवं राजस्व विभाग के संयुक्त टीम ने उपस्थित व्यक्तियों की समस्या की सुनवाई की एवं काफी प्रकरणों का निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों में निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

91
1733 views

Comment