VVIP हेलिकॉप्टर घोटाले
बहुचर्चित VVIP हेलिकॉप्टर घोटाले को लेकर चर्चा में आई अगस्ता वेस्टलैंड (Agustawestland) कंपनी के हेलिकॉप्टर एक बार फिर से भारतीय डिफेंस सेक्टर में एंट्री करने जा रही है. राजधानी दिल्ली में अडानी डिफेंस (Adani Defence) और लियोनार्डो ने आपस में मिलकर भारत में हेलिकॉप्टर मैन्युफैक्चर की डील की है. लियोनार्डो ही एक समय फिनमैकेनिका के नाम से जानी जाती थी. अगस्ता वेस्टलैंड की पैतृक कंपनी लियोनार्डो ही है. 2016 में अगस्ता को लियोनार्डो (Leonardo) नाम दिया गया और फिर पेरेंट कंपनी फिनमेकैनिका का इसमें विलय कर दिया गया. अडानी और लियोनार्डो दोनों मिलकर AW-169M और AW-109M हेलिकॉप्टर के प्रोडक्शन पर काम करेंगे. दोनों हेलिकॉप्टर सैन्य ऑपरेशन में यूज़ इस्तेमाल किए जाते हैं. आइए जानते हैं कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील क्या थी और इसको लेकर आखिर क्यों संग्राम मचा हुआ था? हर सवाल का पूरा जवाब