logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तत्कालीन SO को उम्र कैद की सजा के बाद एक बार फिर घटना को लेकर हो हो रही चर्चा, तब पुलिस ने कहा था संदिग्ध हालत में थाना में गोली चली थी

आजमगढ़ । करीब 22 वर्ष पूर्व हुई रानी की सराय थाना में पूछताछ के लिए लाए गए आरोपी की रात में हत्या के मामले ने तब तूल पकड़ लिया था।

तत्कालीन अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए थे। पहले मामले को अन्य रुप देने का प्रयास किया गया। कहा गया कि गलती से गोली चल गई थी। आरोपी का पुत्र खाना लेकर अपने रिश्ततेदार संग आया था। लेकिन लोगों के विरोध के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

रानी की सराय थाना में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। दोनों मुकदमा को मर्ज किया गया। बाद में ससीबीसीआईडी जांच करने लगी। 4 फरवरी 2026 को तत्कालीन SO जेके सिंह को कोर्ट ने आजीवन कारावास और 1 लाख 5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

33
3595 views

Comment