शब-ए-बरात के अवसर पर लखनऊ के मड़ियाव स्थित मोहिबुल्लापुर के इस्लामिया कब्रिस्तान में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। उन्होंने रात भ
शब-ए-बरात के अवसर पर लखनऊ के मड़ियाव स्थित मोहिबुल्लापुर के इस्लामिया कब्रिस्तान में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। उन्होंने रात भर अपने दिवंगत परिजनों और पूर्वजों के लिए दुआएं और इबादत की।
इस्लामिया कब्रिस्तान को इलाके का सबसे बड़ा कब्रिस्तान माना जाता है। इस दौरान कब्रों को विशेष रूप से सजाया गया था। लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर फूल चढ़ाए, अगरबत्ती जलाई और फातिहा पढ़कर दुआएं मांगीं। यह आयोजन देर रात तक जारी रहा।
त्योहार के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कब्रिस्तानों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मड़ियाव पुलिस ने भी अतिरिक्त बल की तैनाती की।
थाना प्रभारी मड़ियाव शिवानंद मिश्र के निर्देशन में चौकी प्रभारी नौबस्ता अंकुर आनंद पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। उनकी मौजूदगी में देर रात दो बजे तक यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिससे किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।