logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेस विज्ञप्ति *हिन्द सेना का वेलेंटाइन डे पर देशभक्ति का जज्बा जगाने देशव्यापी अभियान: कुमार विशाल

प्रेस विज्ञप्ति
*हिन्द सेना का वेलेंटाइन डे पर देशभक्ति का जज्बा जगाने देशव्यापी अभियान: कुमार विशाल*
*पुलवामा शहीदों की बरसी पर देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम*

राष्ट्रहित में समर्पित हिन्द सेना समाजसेवी संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य केंद्रीय मंत्रालय भारत सरकार मंगेश वैद्य के सशक्त निर्देशानुसार,संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस वर्ष भी 14 फरवरी को पूरे देश में वेलेंटाइन डे के अवसर पर क्षेत्रवासियों में देशभक्ति का अलख जगाने हेतु भव्य एवं विविध कार्यक्रम आयोजित करेंगे। यह अभियान न केवल विदेशी संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाएगा, बल्कि हमारे वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम भी बनेगा।
हिन्द सेना युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय प्रतिनिधि एवं दिल्ली कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कुमार विशाल ने प्रेस व्यक्तव्य में बताया कि यह निर्णय पुलवामा हमले की छठी बरसी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान प्रायोजित घोषित आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ के काफिले पर किए गए उस कायरता पूर्ण बम विस्फोट ने 40 से अधिक वीर जवानों की शहाद हुई थी। इस वीभत्स और घृणित हमले ने असंख्य माताओं की गोद सूनी कर दीं, बहनों के सुहाग का सिंदूर मिटा दिया, बच्चों को अनाथ बना दिया और अनगिनत घरों के चिराग बुझा दिए। ये शहीद हमारे राष्ट्र रक्षक थे, जिन्होंने सीमाओं पर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, ताकि हम सुरक्षित रह सकें।
दिल्ली कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कुमार विशाल ने आगे कहा,वेलेंटाइन डे जैसी पाश्चात्य संस्कृति को अपनाने के बजाय, हमें अपने देश,उसके वीर जवानों और उनके परिजनों के प्रति सच्चा प्रेम दिल से व्यक्त करना चाहिए। हिन्द सेना इस उद्देश्य से देश के प्रमुख शहरों, कस्बों और गांवों में सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम तक चलने वाले कार्यक्रम आयोजित करेगी। इनमें ट्राईकलर रैलियां, नुक्कड़ नाटक, देशभक्ति गीत-संगीत, शहीदों पर आधारित वृत्तचित्र प्रदर्शन, जागरूकता सभाएं और शहीद परिवारों के सम्मान में दीप प्रज्वलन जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। देश के सभी प्रदेशों में संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे,जबकि दिल्ली,मुंबई,कोलकाता,चेन्नई जैसे महानगरों में भी समन्वित कार्यक्रम होंगे। हिन्द सेना का यह अभियान पिछले वर्षों की भांति लाखों लोगों को जोड़ेगा और सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल होगा। संगठन का उद्देश्य युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देना है, ताकि वे अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं।
दिल्ली कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कुमार विशाल ने क्षेत्रवासियों, युवाओं, महिलाओं और छात्रों से इन कार्यक्रमों में सर्पोट होकर बड़ी संख्या में उपस्थित होने की भावुक अपील की है। उन्होंने कहा आइए, हम सब मिलकर शहीदों के बलिदान को सार्थक बनाएं और देशभक्ति का संदेश हर घर तक पहुंचाएं।

18
648 views

Comment