बालू लदे टेलर ने डंपर को मारा जोरदार टक्कर, शाहगंज क्षेत्र की घटना
जौनपुर - बालू से लदी टेलर और गिट्टी से लदी डंफर में जोरदार टक्कर जी हां आपको बता दें कि जिले में शाहगंज रोड पर गोरारी गांव के पास बुधवार की सुबह बालू से लदा ट्रेलर सड़क किनारे खड़े गिट्टी से लदे डंपर से टकरा गया।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी ट्रेलर चालक धर्मेंद्र कुमार बालू लेकर अंबेडकरनगर की ओर जा रहे थे। और जैसे वह गोरारी पहुंचे घने कोहरे के बीच उन्हें झपकी आ गई, जिसका नतीजा यह हुआ कि उनका ट्रेलर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गया।
डंपर चालक जितेंद्र कुमार वर्मा अपने खलासी किशन यादव के साथ मिर्जापुर से गिट्टी लादकर बेलघाट सिकड़ीगंज गोरखपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गोरारी के पास चाय पीने के लिए उन्होंने अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था।
जब चाय पीकर डंपर पर चढ़ने ही वाले थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस हादसे में किसी जनहानि की खबर सामने नहीं आई हैं।