
*गारू,पलामू व्याघ्र परियोजना के तहत गारू में सिलाई मशीन प्रशिक्षण शुरू, 30 महिलाएं हो रहीं प्रशिक्षित।*
*विजय कुमार ,पलामू व्याघ्र परियोजना क
*गारू,पलामू व्याघ्र परियोजना के तहत गारू में सिलाई मशीन प्रशिक्षण शुरू, 30 महिलाएं हो रहीं प्रशिक्षित।*
विजय कुमार ,पलामू व्याघ्र परियोजना के अंतर्गत गारू पूर्वी वन क्षेत्र परिसर में “हुनर से रोजगार” योजना के तहत सिलाई हस्तकला आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन रेंजर उमेश कुमार दुबे ने फीता काटकर किया। इस प्रशिक्षण में व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के सुदूर गांवों की 30 किशोरियां एवं महिलाएं भाग ले रही हैं।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रेंजर उमेश कुमार दुबे ने कहा कि वन क्षेत्र के दूरस्थ गांवों की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और अपनी आमदनी बढ़ाकर परिवार की जीविका में सहयोग कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य परिवार की आय में वृद्धि करना तथा ग्रामीणों की जंगलों पर निर्भरता को कम करना है।
रेंजर ने यह भी कहा कि भविष्य में वन आधारित उत्पादों से जुड़े अन्य प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने गांव में रहकर ही आजीविका अर्जित कर सकें। उन्होंने जानकारी दी कि इससे पूर्व भी इसी तरह के एक बैच में 30 किशोरियों एवं महिलाओं को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
इस अवसर पर वनकर्मी रूपेश कुमार, पंकज कुमार पाठक, पंकज कुमार, अजीत सिंह, संतोष सिंह, प्रशिक्षक नुशरत प्रवीण, पूनम कुमार (हजारीबाग) एवं प्रशिक्षण प्रभारी मंजू कुमारी सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित।*