logo

नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही: 1.804 किलो अवैध गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार।

Aima
राजकुमार कुशवाहा
सांगोद ब्लॉक सवांददाता

सांगोद-कोटा ग्रामीण पुलिस की जिला स्पेशल टीम और थाना सांगोद की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। इस अभियान में पुलिस ने 1 किलो 804 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया और 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सोनू उर्फ कौशल (30) और सलीम मोहम्मद (44) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सांगोद में प्रकरण संख्या 24/2026 धारा 8/20, 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में की गई, जिसमें जिला स्पेशल टीम के हैड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, थाना सांगोद के अनिल कुमार, कांस्टेबल मुनेश, मुबारिक अली, बुजराज, बनवारीलाल, गौतम पंकज, महेंद्र, चतुर्भुज, भूरालाल और सुरेश शामिल थे।

12
1094 views