सांगोद में भव्य एवं विशाल मशाल जुलूस का आयोजन आज।
Aima
राजकुमार कुशवाहा
सांगोद ब्लॉक सवांददाता ।।
सांगोद-माँ अन्नपूर्णा नदी के तट पर बसी पटेल वीर साँगा गुर्जर की जादुई ऐतिहासिक नगरी सांगोद के सभी नगरवासियों को सूचित किया जाता है कि सांगोद की आन-बान-शान के स्वाभिमान की खातिर एक भव्य एवं विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसका जुलूस मार्ग खाड़ा परिसर से प्रारंभ होकर गांधी चौराहे पर समापन होगा, दिनांक4 फरवरी 2026,बुधवार समय सायं 7 बजे, स्थान खाड़ा परिसर, सांगोद होगा।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं, अतः अधिक से अधिक संख्या में पधारकर साँगा के स्वाभिमान को जीवित रखने हेतु समय पर पधारकर सांगोद की एकता का परिचय दें। आपकी उपस्थिति से आयोजन और भी भव्य होगा। यह जुलूस सांगोद की आन बान शान के स्वाभिमान के खातिर निकाला जा रहा है, जिससे सांगोद नगरवासियों को सादर आमंत्रित किया जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारें और साँगा के स्वाभिमान को जीवित रखें।