logo

कांग्रेस का संघर्ष जारी: गुंजल मनरेगा के साथ खिलवाड़ ,कांग्रेस का हल्लाबोल

Aima
राजकुमार कुशवाहा
सांगोद ब्लॉक सवांददाता

सांगोद- क्षेत्र में अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कोटा-बूँदी कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल ने की। बैठक में गुंजल ने कहा कि मनरेगा देश के गरीब मजदूरों की अजीविका की मजबूत गारंटी है, और कांग्रेस इसे बचाने के लिए सदन से सड़क तक संघर्ष करेगी।

गुंजल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और बूथों पर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा को खत्म करने की कोशिश कर रही है, और कांग्रेस इसका विरोध करेगी। बैठक में असरार अहमद, लोकेश गुंजल, दुष्यंत शर्मा, और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

30
1810 views