logo

हत्या के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल। पुलिस से बचने के लिए मुंडवा लिए सिर और दाढ़ी के बाल।

गोरखपुर न्यूज
गोरखपुर में 30 जनवरी को मुंबई की प्रिया शेट्टी (35) की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक इस जघन्य वारदात को प्रिया के बॉयफ्रेंड विजय कुमार साहनी ने अंजाम दिया, जिसमें उसकी पत्नी संध्या साहनी और ससुर रामबिलास साहनी भी शामिल थे। पहचान छिपाने के इरादे से विजय ने अपने सिर के बाल और दाढ़ी तक मुंडवा ली थी, लेकिन बावजूद इसके वह CCTV कैमरों में कैद हो गया। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच आगे जारी है।
आइमा मीडिया संवाददाता
#Gorakhpur #MurderCase #CrimeNews #CCTVFootage #ViralNews #BreakingNews

0
0 views