logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बोईसर की बेटी कृति सावे ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में रचा इतिहास, 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीते

थल–अलीबाग (प्रतिनिधि):
आरसीएफ कॉलोनी, थल–अलीबाग में 22 से 26 जनवरी 2026 के दौरान आयोजित 15वीं एवं 16वीं नेशनल फील्ड इंडोर आर्चरी चैंपियनशिप में पालघर ज़िले की तीरंदाजी संस्था मैत्री आर्चर्स के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बोईसर निवासी समाजसेवी श्री यजुवेंद्र सावे की सुपुत्री कृति यजुवेंद्र सावे ने सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर विशेष पहचान बनाई।
कृति सावे ने सीनियर फ्रीस्टाइल अनलिमिटेड कंपाउंड राउंड में भाग लेते हुए 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक अपने नाम किए। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि बोईसर नगर और पूरे पालघर ज़िले के लिए गर्व का विषय है। कृति की यह सफलता क्षेत्र की बेटियों एवं उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।
कृति सावे की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ-साथ मैत्री आर्चर्स के अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीतकर संस्था और ज़िले को गौरवान्वित किया।
अन्य पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं—
मेधांश संदीप वासुदेव – अंडर-10 एवं अंडर-14 बॉयज़ फ्रीस्टाइल रिकर्व
(2 स्वर्ण, 1 कांस्य)
झील दीपक श्रेता – अंडर-14 एवं अंडर-19 फ्रीस्टाइल रिकर्व
(2 स्वर्ण, 1 कांस्य)
खुशांत साईनाथ पाटील – अंडर-14 फ्रीस्टाइल अनलिमिटेड कंपाउंड
(2 स्वर्ण)
समर्थ राजेश साठघरे – अंडर-17 (1 रजत) एवं सीनियर मेन फ्रीस्टाइल रिकर्व
(1 रजत, 1 कांस्य)
चार्वी योगेश चावक – सीनियर (2 रजत) एवं अंडर-17 गर्ल्स
(1 कांस्य)
किमाया मंदर वैद्य – अंडर-17 फ्रीस्टाइल अनलिमिटेड कंपाउंड
(1 कांस्य)
मानस्वी मोर्डे – अंडर-17 (1 स्वर्ण, 1 कांस्य),
9-स्पॉट इवेंट में द्वितीय स्थान
जानसी दिलेश पाटील – अंडर-19 एवं सीनियर फ्रीस्टाइल रिकर्व
(3 स्वर्ण)
पूर्वा सिद्धार्थ बाविस्कर – सीनियर फ्रीस्टाइल अनलिमिटेड कंपाउंड
(2 रजत)
ध्रुव जयंत सातघरे एवं यशवर्धन राजेश राउत –
सीनियर मेन फ्रीस्टाइल रिकर्व (2-2 रजत)
जयंत राजाराम सातघरे – वेटरन फ्रीस्टाइल अनलिमिटेड कंपाउंड
(1 स्वर्ण)
इस शानदार सफलता पर मैत्री आर्चर्स के प्रशिक्षक श्री जयंत सातघरे, संस्था के पदाधिकारियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

20
952 views

Comment