logo

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रनवे के पास टैक्सीवे पर एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के पंख (विंगटिप्स) आपस में टकरा गए। गनीमत यह रही कि इस टक्कर में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732, जो मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए उड़ान भरने की तैयारी में थी, टैक्सीवे पर इंतजार कर रही थी। उसी समय हैदराबाद से मुंबई पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी। इसी दौरान दोनों विमानों के पंखों के सिरे आपस में रगड़ गए, जिससे एयर इंडिया के विमान के विंगटिप को नुकसान पहुंचा है। एयरलाइंस के आधिकारिक बयानों के अनुसार, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि एहतियात के तौर पर विमान को तकनीकी जांच के लिए रोक दिया गया है। यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इंडिगो ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और विमान के रखरखाव की जांच की जा रही है। #AirIndia #Indigo

पत्रकार आमिर महफूज खान
Aima media reporter

0
383 views