logo

सारोला में 20 लाख की लागत से क्लासरूम-बरामदा तैयार: 5 फरवरी को कलेक्टर करेंगे लोकार्पण

सारोला कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह द्वारा निर्मित नए कक्षा कक्षों का लोकार्पण गुरुवार को होगा। झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में इनका उद्घाटन करेंगे।
ये कक्षा कक्ष सारोला निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण मालव की पुण्यस्मृति में बनाए गए हैं। भामाशाह पटवारी लोकेश मालव ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये की लागत से दो कक्षा कक्ष और एक बरामदा निर्मित किया गया है।
लोकार्पण समारोह गुरुवार सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। खानपुर उपखंड अधिकारी रजत कुमार विजयवर्गीय, सीबीईओ सियाराम नागर, विद्यालय स्टाफ और भामाशाह परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
Aima media jhalawar

1
498 views