डग में 9 एमएम बारिश, बकानी, अकलेरा व चौमहला में तेज हवा से फसलें आडी पड़ी
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर जिले में भी मंगलवार को मौसम बदल गया है। डग में सुबह 9 एमएम बारिश हुई। अन्य जगह भी बारिश का मौसम बना, लेकिन कुछ जगह मामूली बूंदाबांदी हुई। झालावाड़ में बादल छाए रहे। दिन में सर्द हवाएं चलने से तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे। झालावाड़-कोटा मार्ग पर सुबह साढ़े 7 बजे करीब हल्की बूंदाबांदी हुई। साथ ही 7 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चली, इससे मौसम में ठंडक घुल गई। तेज हवा के साथ बारिश से कई इलाकों मंे फसलें आडी पड़ गई। आगे क्या... आज भी बारिश की संभावना पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को भी सक्रिय रहेगा, इसके चलते आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। सर्द हवाएं भी चलेगी, इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। तापमान एक फिर 10 डिग्री आ सकता है। राधेश्याम शर्मा, मौसम केंद्र जयपुर