logo

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग झालावाड़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का द्वितीय दिवस समारोह मंगलवार को हुआ। यह आयोजन डॉ. जोगेंद्र शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट आईएनसी एवं प्रेसिडेंट टीएनएआई राजस्थान स्टेट की प्रेरणा से विद्यार्थियों द्वारा किया जा रहा है।
द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज प्रिंसिपल मनोज गोस्वामी ने किया। वाइस प्रिंसिपल केके नागर व अकाउंटेंट सुनील सुमन भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों जीकॉन अजमेर, उदयपुर, आरयूएचएस जयपुर, रावतभाटा व झालावाड़ ने विजयी प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल मनोज गोस्वामी ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया। मैचों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
Aima news jhalawar

1
756 views