logo

एससी प्रकोष्ठ की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक हुई। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह गुर्जर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री व झालावाड़ प्रभारी दिनेश खटीक तथा प्रदेश सचिव पारस वर्मा उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमंत बैरवा एडवोकेट ने की। मंच संचालन जिला प्रवक्ता दिनेशचंद मेघवाल एडवोकेट ने किया।
बैठक के दौरान कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी एससी वर्ग है। विशिष्ट अतिथि दिनेश खटीक ने कहा कि एससी समाज समय-समय पर कांग्रेस के साथ मजबूती से जुड़कर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करता आया है। प्रदेश सचिव पारस वर्मा ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर आमजन को जागरूक करना होगा।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा, भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष रोडसिंह परमार, डग ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कचनारा, झालरापाटन विधानसभा प्रत्याशी रामलाल चौहान, मनोहरथाना विधानसभा प्रत्याशी नेमीचंद मीणा सहित अमरलाल जादम, धीरप वर्मा, रमेशलाल, प्रकाशचंद बैरवा, सत्यनारायण मेहर, ओमप्रकाश बैरवा, रामभरोस मेघवाल, रमेश मेघवाल, विष्णु रेगर, शिवराज रेगर, रेखा मेहरा, पार्षद वीणा मेहरा, पायल बैरवा, चेतना मेहरा, रामलाल मेघवाल, गोपाल मेहर, टीना मेहरा, रामलाल बैरवा, भवानीशंकर, चंद्रप्रकाश, बालचंद मेघवाल सहित कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Aima media jhalawar






1
68 views