logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रॉबर्ट्सगंज टोल कांड को लेकर अधिवक्ता महासंघ का प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग

लखीमपुर खीरी।
बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ता महासंघ ने रॉबर्ट्सगंज टोल कांड को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। अधिवक्ताओं ने नामजद आरोपियों और संबंधित टोल ठेकेदार की तत्काल गिरफ्तारी, उनके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने की मांग की।
इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने टोल का ठेका निरस्त करने, ठेकेदार की सिक्योरिटी राशि जब्त करने तथा प्रदेश की जनता को टोल कर्मियों की कथित गुंडागर्दी से मुक्त कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
महासंघ ने यह भी मांग की कि आमजन को न्याय दिलाने में सहयोग करने वाले अधिवक्ताओं को टोल से राहत प्रदान की जाए। इन सभी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
संवाददाता: उमेश कुमार, लखीमपुर खीरी

3
508 views

Comment