
बुधवार, 04 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार*
*बुधवार, 04 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार*
🔶जहां सस्ता तेल मिलेगा वहां से लेंगे, हम अपना हित देखेंगे पहले: भारत का स्टैंड साफ
🔶रूस ने ट्रंप के झूठे दावों की खोली पोल, कहा- भारत ने रूसी तेल खरीद रोकने की कोई बात नहीं की
🔶मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो विमानों के विंग्स आपस में टकराए
🔶Earthquake : म्यांमार में 5.9 तीव्रता का आया भूकंप, कोलकाता और ढाका तक महसूस हुए तेज झटके
🔶US ने अरब सागर में एयरक्राफ्ट के करीब पहुंच रहे ईरानी ड्रोन को मार गिराया, तनाव
🔶विवाह पूर्व संबंधों से जन्मी संतान के भरण-पोषण की जिम्मेदारी पति की, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का तलाक प्रकरण में बड़ा फैसला
🔶आस्ट्रेलिया, फ्रांस और डेनमार्क के बाद अब स्पेन और ग्रीस में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक, कहा- मानसिक स्वास्थ्य की चिंता सर्वोपरि
🔶अमेरिका के साथ व्यापर समझौते की घोषणा के बाद बाजार में लौटी रोनक, सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ बंद
🔶India-US Ties: व्यापार समझौते के बाद जयशंकर-रुबियो की मुलाकात, आर्थिक-रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने पर जोर
🔶गुवाहाटी में पलंग के बॉक्स से नाबालिग बच्ची का रेस्क्यू: आरोपी महिला ने टीम से छिपाने के लिए बंद किया था, 6 साल तक बंधक बनाया
🔶Bihar Budget 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से बदलेगी बिहार की तस्वीर, सड़क-पुल और बिजली पर नीतीश सरकार ने खोला खजाना
🔶UP में लव जिहाद कांड, आरोपी ने अब तक 300 लड़कियों को बनाया शिकार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 8 के खिलाफ Fir
🔶'प्राइवेसी का सम्मान करो या छोड़ दो भारत, सुप्रीम कोर्ट ने मेटा और व्हाट्सएप को जमकर लताड़ा
🔶बंगाल में 10 जगह ईडी के छापे, बोरियों में रद्दी कागज की तरह भर रखे थे नोटों के बंडल
🔶लोकसभा में ‘यार’ शब्द पर बवाल, राहुल गांधी के भाषण से फिर हंगामा, चीन मुद्दे पर सदन में तीखी तकरार
🔶उधमपुर एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
🔶लोक सभा में आसन की ओर कागज फेंकने के मामले में कांग्रेस के सात और माकपा का एक सदस्य निलंबित
🔶अमेरिका के साथ पड़ोसियों, प्रतिस्पर्धियों की तुलना में भारत का व्यापार समझौता बेहतर: पीयूष गोयल
🔶भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: कृषि और डेयरी क्षेत्र पर आंच नहीं, सुरक्षा कवच रहेगा बरकरार
🔶DRDO ने कर दिखाया! ओडिशा में रैमजेट तकनीक का सफल परीक्षण, अब आएगी अस्र-MK3; PL-17...
🔶भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मानव तस्करी का प्रयास विफल: किशोरी सुरक्षित, एक संदिग्ध गिरफ्तार
🔶बाबुल की दुआएं लेती जा, चांदी तो बहुत महंगी: राजस्थान में जनजाति बेटियों के ब्याह में चढ़ती थी 2-3 किलो चांदी, अब समाजों ने 500 ग्राम सीमा तय की
🔶Weather Report: पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश-बिजली जारी, शीत लहर भी तारी; दिल्ली में कोहरे का अलर्ट
🔷इंग्लैंड तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया, कप्तान थॉमस रयू का शतक
🔷दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार WPL के फाइनल में पहुंची: गुजरात को 7 विकेट से हराया, रोड्रिग्ज ने 41 रन बनाए; अब RCB से मैच