logo

दस्तक अभियान का दूसरा चरण 17 फरवरी से, 01 लाख 44 हजार 209 बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच

✳️दस्तक अभियान का दूसरा चरण 17 फरवरी से, 01 लाख 44 हजार 209 बच्चों की होगी स्वास्थ्य जाँच,

➡️मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न सेवाएँ प्रदान करने के लिये दस्तक अभियान का दूसरा चरण 17 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आयोजित हो रहा है। इस अभियान में 0 से 5 वर्ष के लगभग 01 लाख 44 हजार 209 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण तैयारी हेतु जिला प्रशिक्षण केन्द्र नर्मदापुरम में सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें डीएचओ डॉ. सृजन सेंगर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संदीप केरकेटटा, जिला मीडिया प्रभारी सुनील साहू, डीपीएम कविता भोई, डीसीएम, सीबीएमओ, बीएमओ, बीईई, बीपीएम, बीसीएम, सुपरवाइजर महिला बाल विकास विभाग, एलएचव्ही, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को एम्स भोपाल से समन्वयक मनोज चौहान ने दस्तक अभियान संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

➡️ सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत ने बताया कि दस्तक दल द्वारा निमोनिया, गंभीर कुपोषण, एनीमिया और दस्त रोग की जल्द पहचान एवं समय पर उपचार किया जायेगा। 9 माह से 5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को विटामिन ए की पूरक खुराक पिलाई जायेगी। कुपोषित या एनीमिक बच्चों को प्रबंधन हेतु पोषण पुनर्वास केन्द्र या उच्च स्वास्थ्य संस्था में रिफर किया जायेगा।

अभियान की सफलता के लिये महिला बाल विभाग, शिक्षा एवं आदिमजाति विभाग से समन्वय बनाकर अभिभावकों तक दस्तक अभियान के दूसरे चरण का प्रचार प्रसार किया जायेगा। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा नए बच्चों की सूची तैयार की जा रही है जिसका डिजिटाइजेशन किया जायेगा। हितग्राहियों का हीमोग्लोबिन स्तर मापा जायेगा और आयरन की सीरप उम्र अनुसार बच्चों को दी जायेगी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

21
830 views