राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी के केंदीय कार्यालय में शोकसभा कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दिल्ली कार्यालय पर आज दिनांक 3/02/2026 पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, राज्य सभा के सदस्य श्री प्रफुल्ल पटेल जी और राष्ट्र महासचिव श्री बृजमोहन श्रीवास्तव जी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री विरेंन्द्र सिंह जी दिल्ली प्रदेश उपअध्यक्ष श्री मनीष सब्रवाल जी दिल्ली प्रदेश सचिव श्री अभिषेक चन्देल जी
के नेतृत्व में आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता अजित दादा पवार जी शोकसभा और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा और श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके द्वारा राष्ट्र व संगठन के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर श्री अभिषेक चन्देल जी ने कहा कि अजित दादा पवार जी का राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने सदैव पार्टी को मजबूती प्रदान करने और आमजन की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य किया। उनका मार्गदर्शन और विचारधारा और दिल्ल के लिए दिए मिशन को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।