logo

यूपी सरकार के 2 मंत्री भिड़े:ओपी राजभर ने कहा- मां का दूध पीया है तो बताओ; अनिल बोले- मां को बीच में नहीं लाना था ।

यूपी सरकार के 2 मंत्री भिड़े:ओपी राजभर ने कहा- मां का दूध पीया है तो बताओ; अनिल बोले- मां को बीच में नहीं लाना था
अगर पूरे देश में वोट बेचने की कोई दुकान है, तो उसका पता बताया जाए। अगर माई के लाल हैं, तो बता दें। आज जो लोग उंगली उठा रहे हैं, वे कभी लोहा चोरी किया करते थे। 23 साल में ओम प्रकाश राजभर ने जो किया है, क्या किसी और ने किया? जब हमने अपने बाप को बाप कहना शुरू किया, तब लोगों का ध्यान सुहेलदेव महाराज की ओर गया।’- ओम प्रकाश राजभर

‘ओपी राजभर बनारस के सिंधोरा में ऑटो चलाते थे। पता नहीं कब सरिया खरीदने हमारे गांव पहुंच गए। आप सभी दुकानदारों को चोर बता रहे हैं। ये गलत है। हमें याद है कि आप कभी हमारे भाई साहब की दुकान पर सामान खरीदने गए ही नहीं। वह किसलिए ऐसा बोल रहे हैं, वो जानें।’ - अनिल राजभर

ये बयान हैं यूपी सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के, जो इन दिनों आपस में ही उलझे हुए हैं। दोनों मंत्री सोमवार को वाराणसी में है। यहां जैसे ही ओपी राजभर ने बयान दिया, तो करीब 6 घंटे बाद अनिल राजभर से उन पर पलटवार कर दिया।
सुधीर कुमार यादव
AiMA मिडिया
जनपद -मऊ

1
70 views