53 ग्राम है-रोइ-न सहित पकड़े गए बाप-बेटी को रि-मां-ड के बाद जे-ल भेजा
अबोहर, 3 जनवरी: थाना बहाववाला पुलिस ने 53 ग्राम हैरोइन सहित पकड़े गए बाप-बेटी बाप प्रगट पुत्र कौर सिंह, एम.के. पुत्री प्रगट सिंह को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि थाना बहाववाला के प्रभारी दविंद्र सिंह, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी भूपिंद्र सिंह, एएसआई लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त बजीतपुर भोमा की तरफ जा रही थी कि सामने से मोटरसाईकिल पर दो लड़कियां व एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिए पुलिस ने लेडीज कांस्टेबल के सहयोग से उनकी तलाशी ली तो उनसे 53 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए बाप बेटी की पहचान बाप प्रगट पुत्र कौर सिंह, एम.के. पुत्री प्रगट सिंह को काबू कर थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 17, 28.1.2026 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।