logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मारपीट के मामले में लवप्रीत उर्फ लब्बू काबू, पुलिस रिमांड पर अबोहर 03 फरवरी फिरोजपुर के

मारपीट के मामले में लवप्रीत उर्फ लब्बू काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर 03 फरवरी फिरोजपुर के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा, फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह एसपी अबोहर अशवंत सिंह, एसपीडी तरूण रत्न शर्मा के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना अमन सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी रविंद्र सिंह, चौकी सीडफार्म के प्रभारी भूपिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल जगजीत सिंह उर्फ व अन्य पुलिस पार्टी ने मारपीट के मामले में एक आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू पुत्र पंजाब सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को काबू कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से बारीकी से पूछताछ की जायेगी और उसके बाकी साथियों व वारदातों के बारे में पता लगाया जायेगा।
जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने राम सिंह पुत्र छिंदर सिंह वासी कच्चा सीडफार्म पर हमला करने के आरोप में मुकदमा नं. 284, 5.12.25 धारा 118(1), 126(2), 115(2), 191(3), 190, 62(2), 118(2) के तहत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।

21
711 views

Comment