logo

हांसी शहर में दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या *

हरियाणा के हांसी में मंगलवार की सुबह प्रॉपर्टी डीलर की दफ्तर में घुसकर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने वार करते हुए निर्ममता दिखाई। मृतक के चेहरे को बुरी तरह काट दिया गया था। उनके हाथों पर भी चोटों के निशान मिले।
वारदात का पता उस वक्त चला, जबकि उनकी पत्नी ब्रेकफास्ट करने के लिए कहने उनके दफ्तर पहुंची। दफ्तर में खून से लथपथ पति को पड़े देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक विनोद शंकर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन छानबीन शुरू की। दफ्तर को सील कर दिया गया।
मृतक की पहचान 60 वर्षीय सुभाष मलिक निवासी हुड्डा सेक्टर 6 के रूप में हुई। वे पंचायत सेक्रेटरी पद रिटायर हुए थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। आज सुबह वे जल्दी किसी बड़ी डील होने की बात कहकर घर से निकल कर ऑफिस आए थे। लेट तक घर नहीं पहुंचने के बाद उनकी पत्नी उन्हें बुलाने आई थी।

8
480 views