logo

पतना प्रखंड के तलबडिया में पेयजल संकट गहराया, टंकी लगने के बावजूद नहीं हुई चालू

पतना प्रखंड के तलबडिया क्षेत्र में जमा मस्जिद केनाल उसपार बसे लगभग 20 से 25 घरों के लोग इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। हर साल गर्मी आते ही यहाँ का कुआँ पूरी तरह सूख जाता है, जिससे पेयजल की समस्या विकराल रूप ले लेती है।

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए सरकार द्वारा पानी की टंकी तो लगाई गई, लेकिन आज तक उसे चालू नहीं किया गया। टंकी मौजूद होने के बावजूद लोगों को एक बाल्टी पानी के लिए भी दूर-दराज़ भटकना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्गों को उठानी पड़ रही है।

स्थानीय निवासियों ने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब योजना पूरी हो चुकी है, तो टंकी चालू क्यों नहीं की जा रही?

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टंकी को चालू कर नियमित जलापूर्ति बहाल की जाए, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

मोहम्मद सैफुल्लाह अंसारी
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन, साहिबगंज
सदस्य – ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन
साहिबगंज, झारखंड

4
7 views