'उदयपुर फाइल्स' के प्रोड्यूसर अमित जानी अपनी नई फिल्म 'कल्कि संभल' लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म का पोस्टर सामने आ चुका है,
'उदयपुर फाइल्स' के प्रोड्यूसर अमित जानी अपनी नई फिल्म 'कल्कि संभल' लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म का पोस्टर सामने आ चुका है, जो कहानी की बजाय मुख्य किरदारों की झलक दिखाता है। अमित जानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म के साथ ही दो मुख्य किरदारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। हालांकि रिलीज को लेकर कुछ नहीं बताया है।
अमित जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह फिल्म साल 1978 के संभल दंगों पर आधारित है और इसे साल 2024 से जोड़कर दिखाया जाएगा। फिल्म में दो मुख्य खलनायक किरदार हैं। पहले किरदार का नाम अब्बाजान है, जिस पर साल 1978 में राजनीतिक फायदे के लिए दंगे भड़काने का आरोप लगाया गया था। इस किरदार में एक्टर महेश मांजरेकर नजर आएंगे।