logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, किसान चिंतित

बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, किसान चिंतित
धनौरी/हमीरपुर। आज सुबह करीब 4 बजे धनौरी, अकौना, नवैनी, चिल्ली, औंता, खरयांटा और छिरावल क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश व तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश और आंधी के चलते गेहूं, चना और मटर सहित रबी की फसलें प्रभावित हुई हैं। कई जगह फसलें गिर गईं, जबकि कुछ खेतों में जलभराव से नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
क्षेत्र के किसानों अनिल कुमार, गौरी शंकर, नंदलाल, राम भरोषी, भोला और मानसिंह सहित अनेक किसानों ने बताया कि इस अचानक आई बारिश से फसलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे उत्पादन पर भारी असर पड़ने की संभावना है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है।
किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

20
6619 views

Comment