logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

UGC एक्ट हिन्दुओं का “डेथ वारंट” – श्रीमहंत यति रणसिंहानंद गिरी। मेरठ में आमरण अनशन पर बैठे

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक : 3 फ़रवरी 2026
स्थान : मेरठ, उत्तर प्रदेश
*UGC एक्ट हिन्दुओं का “डेथ वारंट” – श्रीमहंत यति रणसिंहानंद गिरी*
आज मेरठ टी.पी. नगर में UGC एक्ट के विरोध एवं अपने गुरुदेव *महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी* जी महाराज जी के सम्मान में मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रस्तावित आमरण अनशन को प्रशासन ने बलपूर्वक रोक दिया।
श्रीमहंत यति रणसिंहानंद गिरी जी जब शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे, तभी एडीएम सिटी एवं थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ उन्हें कलेक्ट्रेट जाने से रोक दिया। यह लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सनातन समाज के अधिकारों पर सीधा प्रहार है।
प्रशासनिक दमन के बावजूद झुकने के बजाय, श्रीमहंत यति रणसिंहानंद गिरी जी ने अपने गुरु-भाइयों, साथियों एवं शिष्यों के साथ
*शिव शक्ति धाम, बाबा सीताराम कुटी मंदिर, मेरठ टी.पी. नगर में ही आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया*।
इस अवसर पर यति रणसिंहानंद गिरी जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा—
“जब तक हमारे गुरुदेव महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी अनशन पर रहेंगे, तब तक हम भी अनशन पर रहेंगे। चाहे हमारी समाधि यहीं क्यों न लग जाए, पर सनातन और हिन्दू समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।”
अनशन में उनके साथ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
महन्त तरुण गिरी जी महाराज हनुमान मंदिर
यति धर्मानंद गिरी जी
यति योगानंद गिरी जी
श्री अरुण त्यागी जी (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी)
बॉबी त्यागी जी (महामंत्री)
सचिन सिरोही जी
धर्मेंद्र मलिक जी
कार्तिक हिन्दू
अक्षय हिन्दू
मनीष कश्यप
अन्नू त्यागी
ब्रह्मसिंह जी
साथ ही निम्न संगठनों ने खुलकर समर्थन दिया—
सत्य सनातन रक्षा दल
राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी
हिन्दू समाज पार्टी
हिन्दू रक्षा दल

35
1793 views

Comment