logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विराट हिन्दू सम्मेलन ने दिया सन्देश दृष्टि बदली-सृष्टि सुधरी! चरित्र निर्माण से होगा, राष्ट्र सशक्त - सन्त मनीष दास जी महाराज

सारी कहानी हमारी आंख की है।
हमारी दृष्टि बदल गई तो सारी सृष्टि ही सुधर जाएगी।
हमारी मातृ शक्ति जीजाबाई सी माता बन अपनी संतान को ऐसे संस्कारों से पोषित करे कि उसका चरित्र महान बने।
वो सभी मातृ शक्ति को माँ व बहिन की दृष्टि से देखें।
चरित्रवान पीढ़ी से ही राष्ट्र सशक्त बन सकेगा,
ये विचार धर्म नगरी आवां के हृदय स्थल श्री गोपाल चौक में सन्त शिरोमणि परम् पूज्य मनीष दास जी महाराज ने सोमवार देर शाम विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रकट किए।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यवाह जसराम जी, जिला प्रचारक अशोक जी, राम सागर जी मीणा के साथ उपस्थित विद्वजनों ने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित खण्ड स्तरीय विराट हिन्दू सम्मेलन में पंच परिवर्तनों के सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से विचार प्रकट किए।
कार्यक्रम में अथितियों ने गो सेवकों के साथ कारसेवकों का सम्मान कर देश भक्ति का मंत्र भी फूँका।
स्वर कोकिला व प्रसिद्ध गायिका माया भारती जी की मधुर कंठ से निकली सुर लहरियों ने खूब वाह वाही बटोरी।
जिसे सुनने देर रात तक दर्शक पण्डाल में डटे रहे।
कार्यक्रम संयोजक नवल किशोर जी पारीक की टीम ने इसमें कई रंग भरे।
संरक्षक राधेश्याम जी चंदेल, बुद्धि प्रकाश जी साहू, राधेश्याम जी टेलर, रामलाल जी गुर्जर,सुरेन्द्र सिंह जी नरुका, गणेश जी दाधीच, निहाल जी सोनी, पुरुषोत्तम जी, श्री कांत जी शर्मा, प्रमोद स्वर्णकार, सत्यनारायण जी सैनी सहित दर्जनों स्वयंसेवकों ने सम्मेलन को सफ़ल बनाने में जान झोंक दी।

22
1116 views

Comment