चतरफा धूमधाम से मनाई गई सन्त रविदास जयंती
चतुर्दिक धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती
बस्ती जनपद के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित जयंती समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
शिव मंदिर, गौराघाट, कुआनो नदी के समीप आयोजित कार्यक्रम में आसपास के अनेक गांवों से लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में ग्राम अकेला कुबेरपुर से जोखू प्रसाद, साधु-संत सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं ग्राम सभा अकारी से परशुराम भगत, हरिनंदन तथा अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह के दौरान संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक संदेशों और समता आधारित विचारधारा पर प्रकाश डाला गया। भजन-कीर्तन एवं प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।