
पड़रिया गांव में 250 किग्रा जावा महुआ विनष्ट, शराब तस्कर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कारवाई
रिपोर्ट : जयदीप कुमार सिन्हा
नगर चुनाव को लेकर सघन अभियान, थाना प्रभारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी
बरही। नगर निकाय चुनाव को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरही प्रखंड अंतर्गत पडरिया गांव में पुलिस ने अहले सुबह छापेमारी कर 250 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें बरही थाना की सशस्त्र पुलिस टीम भी शामिल रही। छापेमारी के दौरान गांव के बाहरी इलाके में जमा कर रखे गए जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि नगर चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष l से संपन्न कराने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब के धंधे से जुड़े लोग तत्काल अपना कारोबार बंद करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील है कि नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करें ।