logo

देवघर नगर निगम चुनाव 2026 | वार्ड संख्या 35, बबलू दास ने किया नॉमिनेशन।

देवघर,
धनंजय कुमार
वार्ड नंबर 35 से प्रत्याशी बबलू दास ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 6 वर्षों में उनकी ओर से जो कार्य अधूरे रह गए, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
बबलू दास ने भरोसा दिलाया कि यदि जनता का समर्थन मिला तो वार्ड संख्या 35 के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।
उन्होंने कहा—
“जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। अधूरे कामों को पूरा कर वार्ड 35 को विकास की नई दिशा देना मेरा संकल्प है।”
नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे इलाके में चुनावी माहौल गर्माता नजर आया।

9
610 views