logo

पौधरोपण में योगदान देने वालों का हुआ सम्मान

झालावाड़| विश्व आर्द्रता दिवस पर लव कुश वाटिका में अब तक वृक्षारोपण करने वाले सभी संस्थानों व व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वालों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय के बच्चों व स्टाफ ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर जिला वन अधिकारी, कलेक्टर व एसपी की गरिमामय उपस्थिति में प्रतीक चिन्ह के रूप में सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने वन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में निरंतर भागीदारी का संकल्प लिया।
Aima media jhalawar

0
25 views