logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवती को नारीशाला में ही रखने व परिवार संग काउंसलिंग की मांग, कोटा कलेक्ट्रेट पर संगठनों का जोरदार प्रदर्शन

कोटा।कोटा कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सोमवार को विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने एक युवती से जुड़े संवेदनशील मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, युवती की समुचित काउंसलिंग तथा आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक युवक ने कथित तौर पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। पुलिस द्वारा दोनों को दस्तयाब करने के बाद मामला अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां युवती के बयान दर्ज किए गए। संगठनों का आरोप है कि युवती पर जादू-टोना जैसे कृत्यों के माध्यम से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आरोपी युवक एक हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद मामले में अपेक्षित सख्ती नहीं बरते जाने से समाज में गलत संदेश जा रहा है। संगठनों ने चेताया कि यदि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिलहाल युवती को नारीशाला भेजा गया है, लेकिन उनकी मांग है कि उसे कम से कम 20 से 22 दिनों तक नारीशाला में सुरक्षित रखकर विशेषज्ञों द्वारा पूरी काउंसलिंग कराई जाए। साथ ही, युवती के परिवार को उससे मिलने की अनुमति दी जाए ताकि वह भावनात्मक रूप से मजबूत हो सके और बिना किसी दबाव के अपने निर्णय ले सके।
मौके पर मौजूद डीएसपी डॉ. पूनम ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ज्ञापन में रखी गई सभी मांगों पर नियमानुसार विचार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए सभी कानूनी पहलुओं पर काम कर रही है।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, हालांकि बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए

54
756 views

Comment