logo

पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ को मिला धार में नया नेतृत्व किशनलाल जांगिड़ नियुक्त हुए धार जिले के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, 21 जनवरी 2026 से प्रभावी

धार (मध्यप्रदेश)।
पत्रकारों की सुरक्षा, एकता और अधिकारों के लिए कार्यरत पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। संगठन द्वारा श्री किशनलाल जांगिड़ को धार जिले का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति 21 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी और संगठन के पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक लागू रहेगी। नियुक्ति पत्र पर संगठन के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन आज़ाद, कार्यवाहक राष्ट्रीय महासचिव पंकज बाबू एवं मध्यप्रदेश कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जय खत्री के हस्ताक्षर हैं।
संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि श्री किशन लाल जांगिड़ के नेतृत्व में धार जिले में पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा तथा संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। जिले के पत्रकार साथियों में इस नियुक्ति को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है।

10
1270 views