
अमेरिका से देर रात आई गुड न्यूज! ट्रंप ने भारत के लिए घटाया रेसिप्रोकल टैरिफ, अब 25% नहीं सिर्फ 18% लगेगा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि भारत से आयातित सामानों पर लगाया गया रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है। यह बड़ा फैसला ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया है।
ट्रंप ने कहा है कि मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं और दोनो देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देना चाहते हैं।
ट्रंप ने खुद किया एलान, ट्रुथ पर क्या लिखा?
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि ,अब अमेरिका भारत से आयात पर कम टैरिफ लेगा और बदले में भारत भी अमेरिका से आयातित सामान पर अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को धीरे-धीरे कम करेगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर से अधिक का माल खरीद सकता है, जिसमें ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और कृषि उत्पाद शामिल होंगे।"
पीएम मोदी ने किया ट्वीट लिखा...
अमेरिका द्वारा टैरिफ घटाए जाने पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। मुझे खुशी है कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर सिर्फ 18% रह गया है। भारत के 140 करोड़ लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को इस शानदार घोषणा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया की सबसे बड़ी लोकतंत्र साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और दोनों देशों के लिए बहुत सारे अच्छे मौके खुलते हैं।"
भारत पर पहले 25% टैरिफ लगाया
भारत पर पहले 25% टैरिफ लगाया गया था, जो 2025 में भारी व्यापार विवाद का कारण बना था और कई उद्योगों के लिए निर्यात महंगा कर दिया था। इससे भारत-यूएस रिश्तों में तनाव भी देखा गया था।
नए फैसले से व्यापार पर क़लट प्रभावों के बीच उम्मीद जगी है कि निर्यात लागत कम होगी और कंपनियों को राहत मिल सकती है। विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी को मजबूत कर सकता है, लेकिन इसे लागू होने के बाद विस्तृत प्रभाव सामने आएंगे।