logo

*छापर भानपुरी में 100 सीटर छात्रावास भवन निर्माण का भूमिपूजन संपन्न* *रू. 271 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक छात्रावास – विधायक विनायक गोयल जी की पहल*


//जगदलपुर//
तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, संभाग द्वारा स्वीकृत 100 सीटर छात्रावास भवन निर्माण कार्य, जिसकी कुल स्वीकृत राशि रू. 271 लाख है, का भूमिपूजन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक श्री गोयल जी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होती है। ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में रहने वाले विद्यार्थियों को यदि आवास, सुरक्षा एवं अध्ययन का अनुकूल वातावरण मिले, तो वे भी प्रदेश और देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह छात्रावास भवन स्थानीय छात्रों के लिए शिक्षा की दिशा में एक नई उम्मीद लेकर आएगा।

उन्होंने कहा कि छापर भानपुरी एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब आवास की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। 100 सीटर छात्रावास के निर्माण से विशेषकर दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त रहने की व्यवस्था मिलेगी, जिससे वे पूरी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।

यह छात्रावास भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें छात्रों के लिए रहने की उचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, विद्युत सुविधा, शौचालय, अध्ययन कक्ष एवं अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात यह छात्रावास क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। छात्रावास भवन निर्माण से ग्राम पंचायत छापर भानपुरी को एक नई पहचान मिलेगी और क्षेत्र के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप जी, जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी जी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी जी, सरपंच दशमी कश्यप जी, धनई मौर्य जी, उप सरपंच बोदा राम कश्यप जी, जिला मंत्री रैतुराम बघेल जी, चन्द्रकांत भण्डारी जी, शिव सुर्यवशी जी, रैयमती बघेल जी, सोनमती घोष जी, बसंत कश्यप जी, पिला राम कश्यप जी, जलन कश्यप जी, गुलाब ठाकुर जी, अनंतराम कश्यप जी, जयसिंह, नैहान्शु सिंह जी, शांति बघेल जी, एवं अन्य पंचगण, वरिष्ठ नागरिक, ग्रामीणजन, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



_____________________

0
112 views