logo

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु माॅनिटरिंग हेतु समिति गठित

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु मॉनीटरिंग हेतु समिति गठित

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल के आदेशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन कार्य 7 फरवरी से किया जाएगा। रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु कृषक पंजीयन केन्द्र उपार्जन निर्धारण तथा उपार्जन कार्य की मॉनीटरिंग के लिए कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार जिला उपार्जन समिति का गठन किया गया है।
समिति में अध्यक्ष कलेक्टर होंगे। सदस्य के रूप में जिला लीड बैंक अधिकारी, उप संचालक कृषि, उपायुक्त सहकारिता, जिला सूचना अधिकारी, महाप्रबंधक जिला सहकारी, जिला विपणन अधिकारी, एमपीडब्ल्यूएलसी की जिला मुख्यालय से शाखा प्रबंधक, जिला प्रबंधक, अधीक्षक भूअभिलेख, सचिव कृषि उपज मंडी और जिला आपूर्ति नियंत्रक रहेंगे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

59
1181 views