logo

गेहूं पंजीयन, खरीदी कार्य हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

गेहूं पंजीयन, खरीदी कार्य हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल के आदेशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन कार्य 7 फरवरी से किया जाएगा। रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु कृषक पंजीयन केन्द्र उपार्जन निर्धारण तथा उपार्जन कार्य की मॉनीटरिंग के लिए कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जिसकेे कंट्रोल रूम प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री हुमा अन्जुम को नियुक्त किया है, इनके सहयोग हेतु श्री दुर्गेश श्रीवास्तव सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेंगे। कंट्रोल रूम का नंबर 9340955562 रहेगा। इसी प्रकार श्री बांकेलाल कुशवाह दोपहर 2 से सायं 8 बजे तक रहेंगे, कंट्रोल रूम का नंबर 6268242260 रहेगा।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena

59
1434 views