logo

शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों में बढ़ती आत्महत्याओं की रोकथाम को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों में बढ़ती आत्महत्याओं की रोकथाम को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बढ़ती चिंताओं एवं आत्महत्या की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन में जिला टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने की।
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने 24 मार्च 2025 को पारित एक ऐतिहासिक निर्णय में, आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा 14 फरवरी 2024 को पारित अंतिम निर्णय एवं आदेश के विरुद्ध दायर प्रकरण पर सुनवाई करते हुए, देशभर के छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
बैठक के दौरान शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्रतिनिधि डॉ. रामलखन धाकड़ द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में संचालित समस्त कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण किया जाना आवश्यक है तथा बिना सक्षम प्राधिकारी की लिखित अनुमति के किसी भी कोचिंग संस्थान का संचालन नहीं किया जाना चाहिए। इस संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण, शैक्षणिक दबाव को कम करने तथा सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena

145
1324 views