प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मंत्री ए.के. शर्मा, उत्तर प्रदेश को “उत्तम प्रदेश” बनाने की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
( मिर्ज़ापुर )-उत्तर प्रदेश के चौतरफा एवं सर्वांगीण विकास को साकार करने की दिशा में माननीय मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी का प्रत्येक प्रयास प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायक है।
आज माननीय ए.के. शर्मा जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाक़ात के माध्यम से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में एक और सशक्त कदम बढ़ाया गया।
इस ऊर्जा से भरपूर संवाद ने प्रदेशवासियों में नई उम्मीद और उत्साह का संचार किया है।