
समाज सेवी सुनील सलूजा के जन्मदिन एवं दुकान की वर्षगांठ पर गरीबों को वितरित किए कम्बल।
समाजसेवी सुनील सलूजा के जन्मदिन एवं दुकान की वर्षगांठ पर गरीबों को वितरित किए गर्म कंबल, वाहन चालकों को निशुल्क वितरण किए हेलमेट, 100 गीतकारों को मेडल देकर किया सम्मानित
रिपोर्टर -
भगवानदास शाह ✍️
जिला ब्यूरो बुरहानपुर
मध्यप्रदेश
बुरहानपुर। शहर के समाजसेवी एवं कार्पेट्स एंड हैंडलूम व्यापारी सुनील सलूजा का जन्मोत्सव उनके परिजनों एवं मित्रों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उनकी सुंदर कार्पेट्स एंड हैंडलूम दुकान की वर्षगांठ भी मनाई गई। इस दौरान सुनील सलूजा ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मानवीय पहल से समाज में सेवा, करुणा और संवेदनशीलता का सुंदर संदेश गया। वहीं यातायात पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट के प्रति जागरूकता अभियान से जुड़कर और वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए सुनील सलूजा के सौजन्य से लोगों को निशुल्क हेलमेट भी वितरण किए गए। जन्मदिन समारोह में कई संगीत प्रेमियों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के पश्चात सभी 100 गीतकारों एवं गायन कलाकारों को सुनील सलूजा द्वारा गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील सलूजा ने भावुक होते हुए अपने पुत्र नमन सलूजा के योगदान की सराहना की और कहा कि दुकान के संचालन एवं विकास में उनके बेटे का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है, जिसकी बदौलत उन्हें निरंतर सफलता मिल रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, उद्योगपति तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।