logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शेखपुरा में 16 केदो पर इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू की गई, परीक्षा में एक निष्कासित किए गए और 68 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित..

* समाचार हेडलाइन : शेखपुरा में 16 केदो पर परीक्षा शुरू, इंटरमीडिएट एग्जाम में पहले दिन एक परीक्षार्थी निष्कासित किए गए, 68 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित..
* शेखपुरा सिटी खबर..
* संवाददाता: तरुण कुमार के रिपोर्ट शेखपुरा खबर के लिए..
* समाचार विवरण: 2 फरवरी से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा शेखपुरा के विभिन्न केदो पर शुरू की गई. इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के पहले दिन सोमवार को एक परीक्षार्थी को नकल के आरोप में निष्कासित कर पुलिस को सौंप दिया गया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित यह परीक्षा जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू की गई है. परीक्षा दो फलियां में आयोजित की गई है जिसमें पहली पाली में जीव विज्ञान और दूसरी पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई थी.
* आपको बताते चले कि जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें से सरकारी और निजी दोनों तरह के विद्यालय शामिल किए गए हैं. इस बार कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्थायी दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. इसके अतिरिक्त उड़न दस्ता का भी गठन किया गया है. जिलाधिकारी शिखर आनंद और एसपी बलीराम चौधरी ने भी परीक्षा की निगरानी की.
* नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया परीक्षार्थी..
* आपको बताते चले की नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया परीक्षार्थी निष्कासन की घटना बरबीघा प्लस टू उच्च विद्यालय केंद्र पर हुई है. प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था. इसके बाद उसे परीक्षा से निष्कासित कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है
* दरअसल प्रथम पाली में जीव विज्ञान की परीक्षा में कुल 6017 परीक्षार्थी में से 5954 उपस्थित हुए जबकि 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही बात कर द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा के लिए पंजीकृत267 प्रछातियों में से 262 उपस्थित हुए और पांच अनुपस्थित रहे.
* परीक्षार्थियों की सघन तलाशी..
* आपको बताते चले की परीक्षा केदो पर प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई थी. सदाचार रोकने के लिए सीसीटीवी और वीडियो ग्राफी की व्यवस्था भी की गई है. परीक्षार्थियों अभिक्षकों या किसी अन्य को भी परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल या उन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले हाल में प्रवेश करना अनिवार्य कर दिया गया है. तथा विलंब से परीक्षा हॉल में भी कई परीक्षार्थियों के प्रवेश करने के प्रयास को सफल कर दिया गया. बड़ी संख्या में विलंब से आने वाले परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित भी रह गए हैं. इन लोगों ने परीक्षा हॉल के बाहर अंदर जाने के लिए आरजू विनती करते रह गए. परंतु निर्देशों का पालन करते हुए उन्हें अंदर आने नहीं दिया गया
* बरबीघा से तरुण कुमार के रिपोर्ट..

1
202 views

Comment