
74.52 करोड़ से काशी में मल्टीलेवल पार्किंग व शॉपिंग का संगम, बदलेगी तस्वीर*
वाराणसी।-सिगरा में पार्किंग की किल्लत होगी दूर, एक ही छत के नीचे मिलेगी होटल और बाजार की सुविधा*
*-पशु चिकित्सालय की ढाई एकड़ जमीन पर बनेगा अत्याधुनिक कामर्शियल हब, बढ़ेगी रौनक*
*-महापौर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, समय सीमा के भीतर गुणवत्ता से काम पूरा करने के दिया निर्देश*
वाराणसी : नगर निगम विकास परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। इस क्रम में सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सिगरा व सेनपुरा प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिया 74.52 कराेड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंडरग्राउंड पार्किंग, मार्केट कॉम्प्लेक्स और होटल का निर्माण यथाशीघ्र शुरू किया जाए ताकि निर्धारित लक्ष्य के भीतर जनता को इसकी सुविधा मिल सके।
नगर निगम ने इन दो बड़ी परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए बाजार (म्युनिसिपल बांड) से 50 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
इसमें सिगरा स्टेडियम के पास 40.52 करोड़ रुपये की लागत से 'जी प्लस-6' भवन बनेगा। 2600 वर्ग मीटर में फैली इस इमारत में अंडरग्राउंड पार्किंग होगी, जिसमें 56 कारें और 22 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। इससे निगम को 65 लाख रुपये मासिक आय होने का अनुमान है। वहीं कबीरचौरा रोड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में 34 करोड़ रुपये की लागत से ढाई एकड़ में कामर्शियल भवन (जी प्लस टू) बनेगा। इसके लिए भी निगम ने 25 करोड़ रुपये का बांड जारी किया था। इस प्रोजेक्ट से निगम को करीब।35 लाख रुपये मासिक आय संभावित है।
आय का गणित: 50 महीने में वसूल होगी लागत
निगम इन कॉम्प्लेक्स की दुकानों को बाजार दर पर 30 साल की लीज पर देने पर विचार कर रहा है। अनुबंध में समय-समय पर किराया वृद्धि का प्रावधान भी होगा। दोनों प्रोजेक्ट से प्रतिमाह एक करोड़ रुपये।से अधिक की आय होगी। इस तरह मात्र 50 महीनों में बांड की राशि (50 करोड़रुपये ) वसूल हो जाएगी, जबकि निगम को यह पैसा सात साल बाद लौटाना है। सात साल में निगम को कुल 84 करोड़ रुपमे की आय होने का अनुमान है।
*जून 2026 तक पर होगा शहीद उद्यान पार्क का कायाकल्प*
सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क को भी नया स्वरूप दिया जा रहा है। 748.93 लाख रुपये की लागत से लखनऊ की सुदामा कंस्ट्रक्शन एण्ड बिल्डर्स द्वारा इसका कायाकल्प किया जा रहा है। इसे 30 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है ।