logo

ग्राम बाछेपारा में सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

लखीमपुर-खीरी
दिनांक : 02 फरवरी 2026
नीरज अवस्थी जिला संवाददाता
बेहजम क्षेत्र के ग्राम बाछेपारा में आयोजित सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ आज प्रथम दिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं धूमधाम के साथ किया गया। प्रथम दिवस के अवसर पर हर-हर महादेव के जयघोषों के बीच भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन हुआ। कलश यात्रा ग्राम बाछेपारा से प्रारंभ होकर हरगांव स्थित बाबा गौरी शंकर मंदिर तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता की। महायज्ञ के अंतर्गत परम पूजनीय व्यास जी महाराज गरुणध्वज वाजपेई जी के पावन सान्निध्य में श्रीमद्भागवत कथा एवं वेद-पुराणों के माध्यम से श्रीराम चर्चा कथा का शुभारंभ किया गया। कथा श्रवण हेतु आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ आज 02 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 08 फरवरी 2026 तक विधि-विधानपूर्वक संपन्न होगा। आयोजन को लेकर ग्राम बाछेपारा सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है।

26
90 views