logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिता ने 12 साल के बेटे को हंसिया से काट डाला, बक्से में मिली खून से सनी लाश


फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के जिजौली मोहल्ले में सोमवार को एक पिता ने अपने ही 12 वर्षीय बेटे मयंक की हसिये से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे ने साक्ष्य छिपाने के इरादे से मासूम के शव को एक बक्से में बंद कर ताला लगा दिया और मौके से फरार हो गया। जिजौली निवासी उर्मिला देवी, जो एक प्राइवेट शिक्षिका हैं। उसके परिवार में पति राजेश कुमार राजपूत, 16 वर्षीय बेटी महिमा, 12 वर्षीय बेटा मयंक राजपूत है। उर्मिला के अनुसार जब दोपहर करीब 3 बजे स्कूल से घर लौटीं, तो सीढ़ियों से लेकर कमरों और रसोई तक फर्श और दीवारों पर खून बिखरा था। उनका बेटा मयंक (कक्षा-5 का छात्र) लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्टोर रूम में रखे एक बंद बक्से से मयंक का लहूलुहान शव बरामद किया। घर के हर हिस्से में खून के छींटे संघर्ष की गवाही दे रहे थे। हत्यारे ने साक्ष्य मिटाने के लिए फर्श को साफ करने और बक्से को पानी से धोने की भी कोशिश की थी। आरोप है कि पति राजेश कुमार राजपूत ने इस हत्या को अंजाम दिया है। लंबे समय से संपत्ति को लेकर उससे विवाद चल रहा था। पुलिस का अनुमान है कि राजेश ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। वह बेटी महिमा के ट्यूशन जाने का इंतजार कर रहा था ताकि मयंक घर में अकेला रहे। बेटी के जाते ही उसने मयंक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी पिता की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। बच्चे के मामा की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।
..........….........................
रिपोर्टर राज वर्मा फिरोजाबाद
मो 6399160275

6
246 views

Comment