बरौनी रिफाइनरी मजदूरों की जीत: प्रबंधन ने लिखित आदेश में माने अधिकार, विधायक बोगो सिंह की दखल से शोषण पर लगा ब्रेक
बरौनी रिफाइनरी मजदूरों की लड़ाई रंग लाई। प्रबंधन ने लिखित आदेश जारी कर मजदूरों के अधिकारों को स्वीकार किया है। आदेश में समय पर वेतन, डबल ओवरटाइम, साप्ताहिक अवकाश और PF-ESI की गारंटी दी गई है। विधायक बोगो सिंह की दखल के बाद यह फैसला हुआ, जिससे मजदूरों के शोषण पर रोक लगी।