जवाई क्षेत्र मे जीप सफारी पर रोक लगाने की मांग सोपा ज्ञापन
पाली जिले के जवाई क्षेत्र मे जीप सफारी पर रोक लगाने की मांग करते हुए आज शिव सेना शिंदे के शिव सेनिको ने जिला कलेक्टर महोदय एल.एन मंत्री को ज्ञापन सोपा/सोपे गये ज्ञापन मे बताया गया की जवाई क्षेत्र मे बडी मात्रा मे पैंथर (लेपर्ड) अपना आशियाना बना कर जीवन बसर कर रहे है परन्तु जीप सफारी माफियाओं द्वारा सेलानियो को लेपर्ड दिखाने के नाम पर रात दिन जवाई की पहाड़ियों मे लेपर्ड के ठिकानों पर जा कर ड्रेगन लाईटों की रोशनी डाल कर पेंथर (लेपर्ड) को परेशान किया जा रहा है बिना टाईम टेबल जीप सफारी होने से पेंथर (लेपर्ड) को शिकार करने मे भी परेशानी हो रही है जिस कारण पेंथर की सेहत पर भी असर पड रहा है तथा प्रजनन मे भी पेंथर को परेशानी हो रही है ज्ञापन के माध्यम से पेंथर हित को ध्यान मे रखते हुए जीप सफारी का समय निर्धारित करने या फिर जीप सफारी पर पुरी तरह रोक लगाने की मांग रखी ताकी पेंथर आजादी के माहोल मे जीवन यापन कर सके/ज्ञापन सोपते समय जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी, जिला प्रवक्ता राजु देवासी, जिला महा सचिव मनोज गर्ग,नगर प्रमुख उदय शेट्टी,तेजेश्वर शर्मा, विकास राठोड़ बुसी, नरेंद्र मारु, भुराराम परिहार,दिनेश देवडा,भवर मेगवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।